
जिनसन जॉनसन ने 18वें एशियाई खेलों के 12वें दिन 1,500 मीटर रेस में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया। इस स्पर्धा के महिला वर्ग में भारत की चित्रा उन्नीकृष्णन ने कांस्य पदक जीता। वहीं महिला डिस्कस थ्रो सीमा पुनिया ने देश को कांस्य पदक दिलाया। उन्होंने 62.26 मीटर का थ्रो किया। इस स्पर्धा का स्वर्ण चीन यांग चेन ने और उनकी हमवतन बिन फेंग ने रजत पदक जीता। यांग ने 65.12 और बिन ने 64.25 मीटर का थ्रो किया। भारत के इस एशियाड में अब 57 पदक हो गए हैं। इनमें 12 स्वर्ण हैं। सीमा ने गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीता था। उन्होंने वहां 60.14 मीटर दूर चक्का फेंका था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2wtQ1Kl
No comments:
Post a Comment