
भारतीय महिला हॉकी टीम ने 18वें एशियाई खेलों में मंगलवार को पूल बी के मुकाबले में कजाखस्तान को 21-0 से हराया। एशियाई खेलों के इतिहास में भारतीय महिला हॉकी टीम की यह दूसरी सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले उसने 1982 दिल्ली एशियाई खेलों में हांगकांग को 22-0 से हराया था। एशियाई खेलों में किसी टीम की ओवरऑल यह दूसरी बड़ी जीत है। 1986 सियोल एशियाई खेलों में दक्षिण कोरिया की महिला टीम हांगकांग को 21-0 से हरा चुकी है। एशियाई खेलों में महिला हॉकी को पहली बार 1982 में शामिल किया गया था। भारत ने इस एशियाड में अपने पहले मुकाबले में मेजबान इंडोनेशिया को 8-0 से हराया था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2wkhVri
No comments:
Post a Comment