Pages

Tuesday, July 31, 2018

रिलायंस फिर भारत की सबसे बड़ी कंपनी, मार्केट कैप 7.47 लाख करोड़ रुपए हुआ, टीसीएस को पीछे छोड़ा

मुंबई. रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट कैपिटलाइजेशन के मामले में एक बार फिर देश की सबसे बड़ी कंपनी बन गई है। कंपनी का मार्केट कैप मंगलवार को 7.47 लाख करोड़ रुपए हो गया। उसने 7.39 लाख करोड़ रुपए मार्केट कैप वाली टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस (टीसीएस) को पीछे छोड़ दिया। रिलायंस अपने शेयर के ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंचने के चलते नंबर वन बनी। उसका शेयर मंगलवार को 2.37% की बढ़त के साथ 1,177 रुपए पर पहुंच गया। इसमें कुल 27.30 रुपए का इजाफा हुआ। टीसीएस के शेयर में 0.72% की गिरावट देखी गई और वह 1,930.5 रुपए पर था। इसके शेयर में 14 रुपए की गिरावट आई।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2vmaQpU

No comments:

Post a Comment