Pages

Thursday, August 30, 2018

एशियाड: पुरुष हॉकी के सेमीफाइनल में भिड़ेंगे भारत-मलेशिया, भारतीय टीम ने अब तक 76 गोल किए

एशियाई खेलों में गुरुवार को 34 स्वर्ण दांव पर हैं। हॉकी के पुरुष वर्ग में भारत का मुकाबला मलेशिया से होगा। भारतीय टीम लगातार दूसरी और कुल 13वीं बार फाइनल में जगह बनाना चाहेगी। इससे पहले हॉकी टीम ने 2014 इंचियोन एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। भारतीय टीम ने इस एशियाड में अब तक 76 गोल किए हैं। वहीं, एथलेटिक्स की 1500 मीटर दौड़ में मंजीत सिंह और जिन्सन जॉनसन देश को पदक दिला सकते हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2wo0nM2

No comments:

Post a Comment