
तुर्की में 15 साल की किशोरी से शादी की कोशिश करने वाले शख्स को पीटने वाले वेडिंग फोटोग्राफर ओनुर अल्बायराक को हीरो का दर्जा दिया जा रहा है। वह तुर्की के मलाट्या प्रांत के रहने वाले हैं। दरअसल, कुछ दिन पहले ओनुर को एक शादी में फोटोग्राफी करने के लिए बुलाया गया था। इस शादी में दूल्हा वयस्क था, लेकिन लड़की की उम्र महज 15 साल थी। शादी से पहले वह काफी घबराई हुई थी। यह देखकर ओनुर ने लड़की के बारे में पता किया। उसकी उम्र कम होने की जानकारी मिलते ही फोटोग्राफर ने फोटो खींचने से इनकार कर दिया और शादी रोकने की बात कहने लगा।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2zDszi2
No comments:
Post a Comment