Showing posts with label Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar. Show all posts
Showing posts with label Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar. Show all posts

माल्या विवाद: राहुल ने कहा- सीबीआई ने प्रधानमंत्री की इजाजत के बिना नोटिस बदला, यह समझ से परे

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का कहना है कि यह बात समझ से परे है कि सीबीआई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजाजत के बिना ही विजय माल्या के खिलाफ लुकआउट नोटिस बदल दिया होगा। राहुल ने यह बात सीबीआई के 2015 में जारी हुए दो सर्कुलर के संदर्भ में कही। पहले सर्कुलर में कहा गया था कि माल्या को एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया जाए। बाद में सर्कुलर को बदलकर कहा गया कि माल्या के नजर आने पर एजेंसी को सूचित किया जाए। बैंकों का 9000 करोड़ रुपए का कर्जदार माल्या 2 मार्च 2016 से लंदन में है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NMiBAs
Share:

सब इंस्पेक्टर के बेटे ने युवती को पीटा, दोस्त ने वीडियो बनाया; गिरफ्तार

  • पीड़िता का आरोप है कि रोहित ने उसे दोस्त के ऑफिस में बुलाया और दुष्कर्म किया
  • राजनाथ सिंह ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को कार्रवाई करने का आदेश दिया था


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2xdSp7H
Share:

कोर्ट ने यौन उत्पीड़न मामले में पर्यावरणविद आरके पचौरी के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया

दिल्ली की साकेत कोर्ट ने यूरोपीय महिला के यौन उत्पीड़न मामले में पर्यावरणविद आरके पचौरी के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया है। महिला ने 2016 में पचौरी पर आरोप लगाया था। उसका कहना है कि वह उनकी सचिव रही है। 2008 में उसका यौन शोषण किया गया। मामले की अगली सुनवाई 20 अक्टूबर को होगी।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MuQ8dN
Share:

इसरो: जासूसी मामले में पूर्व वैज्ञानिक नम्बी को गिरफ्तार किया जाना गैरजरूरी था- सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली. इसरो में 1994 में कथित जासूसी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व वैज्ञानिक नम्बी नारायण को राहत दी। अदालत ने कहा कि नम्बी नारायण को गिरफ्तार किया जाना गैरजरूरी था, उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2CVzTqQ
Share:

40 ट्रेनों से फ्लेक्सी फेयर स्कीम हटाने की तैयारी में रेलवे, सस्ते होंगे टिकट

रेल यात्रियों को जल्द ही अच्छी खबर मिल सकती है। रेलवे ने 40 ट्रेनों को फ्लेक्सी फेयर योजना से हटाने की तैयारी कर ली है। फ्लेक्सी फेयर योजना दो साल पहले शुरू हुई थी। इसके तहत किराया मांग के हिसाब से घटता-बढ़ता था। लेकिन यात्रियों को सस्ती के बजाय महंगी ही टिकट मिलती थी। कभी-कभी टिकटों के दाम तो हवाई यात्रा से भी ज्यादा हो जाते थे।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NGARva
Share:

दहेज प्रताड़ना के मामले में अब आरोपियों की तुरंत हो सकती है गिरफ्तारी, सुप्रीम कोर्ट ने पिछले आदेश में सुधार किया

सुप्रीम कोर्ट ने आईपीसी की धारा 498ए यानी दहेज प्रताड़ना को लेकर जुलाई में दिए गए अपने आदेश में सुधार किया है। अब ऐसे मामलों में आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी हो सकती है। सुप्रीम कोर्ट की दो जजों की बेंच ने पिछले साल जुलाई में दिए आदेश में आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QsK5tB
Share:

जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में बस चिनाब नदी में गिरी; 13 की मौत, 8 घायलों को एयरलिफ्ट किया

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के ठाकरी में शुक्रवार सुबह एक मिनी बस फिसलकर चिनाब नदी में जा गिरी। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई और 13 जख्मी हुए। बस में करीब 30 लोग सवार थे। गंभीर रूप से घायल आठ लोगों को हेलिकॉप्टर से जम्मू के अस्पताल ले जाया गया है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2CWLiGZ
Share:

प्रधानमंत्री ने की इंदौर के स्वच्छता की तारीफ, कहा- प्रदेशवासियों ने स्वच्छता आंदोलन को बल दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को सैयदना साहब की वाअज में शिरकत करने इंदौर पहुंचे। माणिकबाग स्थित सैफी मस्जिद में सभा को संबाेधित करते हुए पीएम ने इंदौर के स्वच्छता की तारीफ की। इंदौरियों को इसके लिए बधाई देते हुए पीएम ने कहा कि 15 सितंबर से देशभर में 'स्वच्छता ही सेवा' कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जो 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक चलेगा। इस दौरान इंदौर में कचरे से खाद बनाने का जो काम किया जा रहा है, उसे देशभर में प्रयोग करने पर जोर दिया जाएगा।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2xaJ9kw
Share:

सऊदी अरब: पहली बार महिलाओ के लिए निकली पायलट और अटेंडेंट की भर्ती, 24 घंटे में 1 हजार आवेदन आए

रियाद. सऊदी अरब में पहली बार महिलाओं के लिए पायलट और फ्लाइट अटेंडेंट जैसी नौकरियों की भर्ती निकली हैं। रियाद की फ्लाइनास एयरलाइन ने एविएशन के क्षेत्र में भी महिलाओं की पहुंच बढ़ाने के मकसद से यह कदम उठाया। बुधवार को भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने के 24 घंटे के अंदर ही पूरे सऊदी की एक हजार से भी ज्यादा महिलाओं ने पद के लिए अपने आवेदन भेज दिए। फ्लाइनास के प्रवक्ता ने कहा कि उनकी कंपनी सऊदी में चल रहे बदलावों में महिलाओं को भी अहम हिस्सेदार बनाना चाहती हैं। एयरलाइन की सफलता में महिलाओं का अहम किरदार होता है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Mud9h5
Share:

देश में बनी हॉवित्जर तोप वज्र का परीक्षण कामयाब, 50 किमी तक दाग सकती है गोले

  • तोप को लार्सन एंड टूब्रो ने दक्षिण कोरिया की कंपनी के साथ मिलकर बनाया
  • सेना ने साढ़े चार हजार करोड़ में 100 तोपों का ऑर्डर दिया


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2CTeH4L
Share:

अमेरिका: अमेजन के बेजोस बेघर लोगों और स्कूली बच्चों के लिए 14400 करोड़ रुपए दान देंगे

अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस बेघर लोगों और स्कूली बच्चों की मदद के लिए 14400 करोड़ रुपए (2 अरब डॉलर) डोनेट करेंगे। उन्होंने इसे डे वन फंड नाम दिया है। यह राशि जरूरतमंद छात्रों को स्कॉलरशिप और दूसरे खर्चों के लिए दी जाएगी।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MvD08b
Share:

मोदी बोहरा समुदाय की मस्जिद में इंदौर पहुंचे, कहा- सैयदना साहब ने समाज के लिए जीने की सीख दी

बोहरा समाज के की वाअज (प्रवचन) में शिरकत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंदौर पहुंचे हैं। यहां माणिकबाग स्थित सैफी मस्जिद में कहा सैयदना साहब ने समाज के लिए जीने की सीख दी। इस कार्यक्र में मोदी के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2CQQFaq
Share:

ऑस्ट्रेलिया के म्यूजियम में रखी 500 साल पुरानी नटराज की मूर्ति चोरी की निकली, भारत को लौटाई जाएगी

ऑस्ट्रेलिया के म्यूजियम में रखी 500 साल पुरानी नटराज (भगवान शिव) की मूर्ति चोरी की निकली। आर्ट गैलरी ने इस बात की पुष्टि की है। नटराज की मूर्ति को भारत वापस भेजा जा सकता है। ऑस्ट्रेलियन चैनल एबीसी के मुताबिक- नटराज की यह मूर्ति 16वीं शताब्दी की थी, जो 1970 के दशक में तमिलनाडु के नेल्लई स्थित एक मंदिर से गायब हो गई थी।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2OkbcFI
Share:

महाभारत 2019: नॉर्थ-ईस्ट में 7 राज्य, 11 सांसद, 9 दलों को साथ लेकर लड़ेगी भाजपा

उत्तर-पूर्व का सियासी मिजाज यहां की चक्करदार पहाड़ियों जैसा ही जटिल है। यहां असम को छोड़ बाकी सात राज्यों में लोकसभा की सिर्फ 11 सीटें हैं। इनमें मिजोरम को छोड़कर बाकी राज्यों में नॉर्थ-ईस्ट डेमोक्रेटिक अलायंस (नेडा) सरकार में है। नेडा जो भाजपा ने 9 बड़े दलों के साथ बनाया है। यहां की सरकारों के प्रदर्शन पर तय होगा कि 2019 में भाजपा चीन, भूटान, म्यांमार व बांग्लादेश की सरहदों को छूते इस हिस्से में कहां तक कामयाब होती है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2xbBZ0j
Share:

दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल 28 पैसे महंगा, आईए ने कहा- क्रूड के रेट और बढ़ेंगे

नई दिल्ली. दिल्ली में पेट्रोल 81.28 रुपए और मुंबई में 88.67 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया। शुक्रवार को दोनों शहरों में 28 पैसे की बढ़ोतरी हुई। कच्चे तेल के रेट लगातार बढ़ने और डॉलर के मुकाबले रुपए में कमजोरी की वजह से तेल कंपनियां पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ा रही हैं। इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (आईए) ने भी तेल और महंगा होने का अनुमान जताया है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2x9coVF
Share:

अमेरिका पहुंचा तूफान फ्लोरेंस, कैरोलिना में अगले हफ्ते बरस सकता है 37 लाख करोड़ लीटर पानी

तूफान फ्लोरेंस अमेरिका के पूर्वी तट पर पहुंच गया है। गुरुवार को तूफान की वजह से कैरोलिना में 150 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं और बारिश ने पूरे शहर की बिजली व्यवस्था पर असर डाला। करीब 1 लाख घर बिना बिजली के हैं। हालांकि, यहां ज्यादातर लोग चेतावनी के बाद सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए जा चुके हैं। कैरोलिना में कुछ घंटों की बारिश से ही सड़कों पर जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2p4FnWr
Share:

अमेरिका: बोस्टन में गैस पाइपलाइन में 70 धमाके, 6 जख्मी; लोगों को घरों से बाहर निकाला

अमेरिका के बोस्टन में नेचुरल गैस की पाइपलाइन में गुरुवार को 70 धमाके हुए। इसके चलते 6 लोग घायल हो गए। दो की हालत गंभीर बनी हुई है। सैकड़ों लोगों को बाहर निकाला गया। लॉरेंस, एंडोवर और नॉर्थ एंडोवर इलाके में आग बुझाने के लिए दमकलकर्मियों को काफी मेहनत करनी पड़ी। ज्यादा धमाके न हों, इसके लिए इलाके की बिजली काट दी गई।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QtV2uY
Share:

एशिया कप: अजहर-धोनी सबसे सफल भारतीय कप्तान, 4 बार चैम्पियन बनाया; कोहली कभी फाइनल नहीं पहुंचा पाए

यूएई के दुबई शहर में 15 सितंबर से 14वें एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत होगी। टूर्नाामेंट में 6 देश हिस्सा ले रहे हैं। इसमें 5 देश अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के पूर्णकालिक सदस्य हैं। टूर्नामेंट में भाग लेने वाली हॉन्गकॉन्ग ही आईसीसी की एसोसिएट सदस्य है। भारत के लिहाज से देखा जाए तो इसके 13 में से छह खिताब उसके नाम हैं। टूर्नामेंट के सबसे सफल भारतीय कप्तानों की बात करें तो उनमें महेंद्र सिंह धोनी और मोहम्मद अजहरुद्दीन आगे हैं। धोनी की कप्तानी में भारत तीन बार फाइनल खेला और दो बार चैम्पियन बना। अजहर की कप्तानी में टीम इंडिया दो बार फाइनल में पहुंची और दोनों बार चैम्पियन बनी। इस बार टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MtXUos
Share:

सीबीआई ने कहा- विजय माल्या के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर में बदलाव करना एक गलती थी

नई दिल्ली. भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या के देश छोड़ने पर सीबीआई ने गुरुवार को सफाई दी। जांच एजेंसी ने कहा कि माल्या के खिलाफ 2015 के लुकआउट सर्कुलर में बदलाव करना एरर ऑफ जजमेंट था। तब नोटिस को हिरासत से बदलकर माल्या के आवागमन (मूवमेंट) के बारे में केवल सूचना देना कर दिया था। इसकी वजह यह थी कि वह जांच में सहयोग कर रहा था। उसके खिलाफ कोई वारंट भी जारी नहीं किया गया था।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QvGryS
Share:

दिल्ली यूनिवर्सिटी: छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत तीन पदों पर जीती एबीवीपी, एनएसयूआई को एक सीट

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव के नतीजे गुरुवार को घोषित कर दिए गए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव पद पर जीत हासिल की। वहीं, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) सिर्फ सचिव पद की सीट जीतने में कामयाब हो पाया।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QpjTQu
Share:

Search This Blog

Powered by Blogger.

Blog Archive

Labels

Labels

Blog Archive

Unordered List

  • Lorem ipsum dolor sit amet, consectetuer adipiscing elit.
  • Aliquam tincidunt mauris eu risus.
  • Vestibulum auctor dapibus neque.

Pages

Theme Support

Need our help to upload or customize this blogger template? Contact me with details about the theme customization you need.